रॉकी कराटे अकादमी के छात्रों ने बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट में हासिल की सफलता

रॉकी कराटे अकादमी के छात्रों ने बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट में हासिल की सफलता

डलहौजी/चम्बा 26 अप्रैल मुकेश कुमार (गोल्डी)

यूथ हॉस्टल डलहौजी में आयोजित बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट में रॉकी कराटे अकादमी के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न ग्रेडिंग बेल्ट्स प्राप्त कीं। यह परीक्षण इंटरनेशनल फुनाकोशी कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित किया गया, जो कि इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फुनाकोशी शोतोकन कराटे से संबद्ध है।टेस्ट में कुल दस छात्रों ने भाग लिया और सफलता पूर्वक विभिन्न स्तरों की बेल्ट्स अर्जित कीं। सफल छात्र इस प्रकार हैं: वंश (पीला बेल्ट), कनिष्क (हरा बेल्ट), रागिनी (हरा बेल्ट), मयंक (हरा बेल्ट), अभिजय (नीला बेल्ट), अजितेश (नीला बेल्ट), आर्यन (लाल बेल्ट), पृथ्वी (लाल बेल्ट), करण (लाल एवं काला बेल्ट) और कार्तिक (काला बेल्ट)।

इस अवसर पर आयोजकों ने छात्रों के अनुशासन, कठिन परिश्रम और कराटे कला में निपुणता की सराहना की। बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट के माध्यम से छात्रों ने न केवल अपने तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया, बल्कि आत्मविश्वास, शारीरिक क्षमता और मानसिक दृढ़ता का भी परिचय दिया।रॉकी कराटे अकादमी के प्रशिक्षकों ने छात्रों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत और नियमित अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने भविष्य में भी छात्रों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।यह आयोजन छात्रों के कराटे करियर में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ और उनकी प्रतिभा को एक नई पहचान दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!