बस रूटों के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी, अब 28 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

बस रूटों के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी, अब 28 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

चंबा, 22 जुलाई मुकेश कुमार (गोल्डी)

हिमाचल प्रदेश परिवहन विभाग द्वारा जिला चंबा में स्टेज कैरिज वाहनों (टैम्पो ट्रैवलर) के संचालन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। पूर्व में इन रूटों के लिए ऑनलाइन आवेदन 9 जून 2025 से 21 जुलाई 2025 तक आमंत्रित किए गए थे, लेकिन अब यह तिथि 28 जुलाई 2025 तक बढ़ा दी गई है।

गौरतलब है कि चंबा जिले के विभिन्न चयनित 41 मार्गों पर टैम्पो ट्रैवलर वाहनों के संचालन के लिए यह प्रक्रिया चलाई जा रही है। इन चयनित मार्गों पर इच्छुक वाहन स्वामी या ऑपरेटर विभाग की अधिकारिक वेबसाइट http://himachal.nic.in/transport पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वेबसाइट पर चयनित रूटों की सूची के साथ-साथ आबंटन प्रक्रिया से जुड़े नियम व शर्तें भी विस्तार से उपलब्ध करवाई गई हैं।

परिवहन विभाग का यह निर्णय विशेष रूप से उन इच्छुक आवेदकों के लिए राहत की खबर है, जो किसी कारणवश तय तिथि तक आवेदन नहीं कर पाए थे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह अंतिम अवसर होगा और आवेदनों की प्रक्रिया केवल ऑनलाइन माध्यम से ही पूर्ण की जाएगी।

ऐसे में जो भी आवेदक इन चयनित रूटों पर अपने व्यवसाय को बढ़ाना चाहते हैं, उन्हें विभाग की वेबसाइट पर जाकर समय रहते आवेदन करना अनिवार्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!