स्वतंत्रता दिवस 2025 की तैयारियों को लेकर 5 अगस्त को बैठक, उपमंडलाधिकारी कार्यालय डलहौज़ी में आयोजित होगी

स्वतंत्रता दिवस 2025 की तैयारियों को लेकर 5 अगस्त को बैठक, उपमंडलाधिकारी कार्यालय डलहौज़ी में आयोजित होगी

डलहौज़ी/ चम्बा, 2 अगस्त मुकेश कुमार (गोल्डी)


स्वतंत्रता दिवस 2025 के सफल आयोजन को लेकर उपमंडलाधिकारी नागरिक डलहौज़ी की ओर से संबंधित विभागों और संस्थानों को आमंत्रित करते हुए एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। यह बैठक आगामी 5 अगस्त 2025 को प्रातः 11 बजे उपमंडलाधिकारी कार्यालय डलहौज़ी में आयोजित की जाएगी।उपमंडलाधिकारी नागरिक डलहौज़ी द्वारा 29 जुलाई को जारी किए गए आधिकारिक पत्र के अनुसार, इस बैठक का उद्देश्य 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के भव्य और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर आवश्यक योजनाएं बनाना एवं समन्वय स्थापित करना है।

बैठक में भाग लेने के लिए डलहौज़ी क्षेत्र में स्थित सभी सरकारी कार्यालयों के प्रमुख, नगर परिषद डलहौज़ी के अध्यक्ष, राजकीय महाविद्यालय डलहौज़ी एवं बनीखेत के प्राचार्य, सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य, सभी सार्वजनिक विद्यालयों के प्राचार्य, होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष, प्रेस क्लब डलहौज़ी/बनीखेत के अध्यक्ष एवं व्यापार मंडल डलहौज़ी के अध्यक्ष को आमंत्रित किया गया है।उपमंडल अधिकारी ने संबंधित सभी अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर उपस्थित होकर बैठक में भाग लें, ताकि स्वतंत्रता दिवस समारोह को सफल और यादगार बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!