चांजू फीडर की मरम्मत को लेकर 28 व 30 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी

चांजू फीडर की मरम्मत को लेकर 28 व 30 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी

तीसा/ चुराह 27 जून दिलीप सिंह ठाकुर

विद्युत उप-मंडल तीसा के अंतर्गत आने वाले 11KV चांजू फीडर की आवश्यक मरम्मत और रख-रखाव कार्य के चलते क्षेत्र में 28 जून व 30 जून 2025 को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूर्णतः बाधित रहेगी। यह बाध्यता मरम्मत कार्य की समाप्ति तक लागू रहेगी और आवश्यकतानुसार समय सीमा में परिवर्तन भी संभव है।इस मरम्मत कार्य से ग्राम पंचायत बढ़ईगढ़, चरड़ा, चांजू, दियोला तथा देहरा प्रभावित होंगी, जहां पूरे दिन बिजली की आपूर्ति नहीं होगी। यह कार्य विद्युत प्रणाली को सुचारू व सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से किया जा रहा है, जिससे आने वाले समय में उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं प्रदान की जा सकें।सहायक अभियंता, विद्युत उप-मंडल तीसा द्वारा बताया गया है कि उपरोक्त तिथियों को उपभोक्ताओं को असुविधा हो सकती है, इसलिए सभी से सहयोग की अपील की गई है। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि कार्य की समय सीमा मौसम परिस्थितियों पर निर्भर करेगी, और खराब मौसम की स्थिति में कार्य में देरी संभव है।इस अस्थायी असुविधा के लिए विभाग उपभोक्ताओं से क्षमा चाहता है और भरोसा दिलाता है कि कार्य को शीघ्रता से पूरा कर विद्युत आपूर्ति बहाल की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!