लगातार हो रही बारिश के चलते उपमंडल में सभी स्कूल-कॉलेज आज बंद

लगातार हो रही बारिश के चलते उपमंडल में सभी स्कूल-कॉलेज आज बंद

डलहौज़ी/चम्बा 29 अगस्त मुकेश कुमार (गोल्डी)

लगातार खराब मौसम और भारी वर्षा के कारण उपमंडल प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए आज क्षेत्र के सभी सरकारी व निजी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। इसमें आंगनवाड़ी केंद्र भी शामिल हैं। प्रशासन का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है और किसी भी प्रकार का जोखिम लेना उचित नहीं होगा।बीते दिनों से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के चलते क्षेत्र में भूस्खलन, सड़क अवरोध और जलभराव की स्थिति बनी हुई है। कई स्थानों पर मार्ग बाधित हैं और पेड़ों के गिरने से यातायात प्रभावित हुआ है। ऐसे में बच्चों का स्कूल आना-जाना खतरे से खाली नहीं है।प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों को सुरक्षित घर पर ही रखें और अनावश्यक यात्रा से बचें। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भी भारी बारिश की संभावना जताई है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन के इस निर्णय का स्वागत किया है और कहा कि यह कदम बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समयानुकूल है। यदि मौसम में सुधार नहीं होता है तो स्कूलों की छुट्टियां आगे भी बढ़ाई जा सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!