चंबा में SIU टीम की बड़ी कार्रवाई, होटल से कुल 5.15 ग्राम चिट्टा हीरोइन सहित युवक गिरफ्तार

चंबा में SIU टीम की बड़ी कार्रवाई, होटल से कुल 5.15 ग्राम चिट्टा हीरोइन सहित युवक गिरफ्तार

चंबा, 24 सितम्बर मुकेश कुमार (गोल्डी)


चंबा जिला में नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत आज एक और बड़ी सफलता हाथ लगी जब स्पेशल इंवेस्टिगेशन यूनिट (SIU) की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर चंबा के एक निजी होटल पुराना बस अड्डा चंबा में छापेमारी कर एक युवक को चिट्टे (हेरोइन) सहित दबोचा मिली जानकारी के अनुसार, कार्रवाई HC योगराज की अगुवाई में की गई।

टीम को विश्वसनीय स्रोतों से सूचना मिली थी कि अमृतसर निवासी एक व्यक्ति होटल में ठहरा हुआ है और उसके पास नशे की खेप मौजूद है। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुबह करीब पौने बारह बजे होटल में दबिश दी। तलाशी के दौरान आरोपी अवतार सिंह पुत्र बिल्ला सिंह, निवासी अमृतसर (पंजाब) के पास से कुल 5 .15 ग्राम चिट्टा (हीरोइन )बरामद किया गया।

SIU टीम ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और बरामद किए गए नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से नशे की तस्करी में संलिप्त हो सकता है पुलिस अब उसके नेटवर्क और सप्लाई चेन की कड़ियों को खंगालने में जुट गई है। इस पूरे अभियान के दौरान SIU टीम के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। इस मामले की पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव द्वारा की गई है उन्होंने कहा है कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। जिले में नशा माफिया की कमर तोड़ने के लिए निरंतर सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!