चिट्टा हीरोइन रखने के आरोप में गिरफ्तार दो पंजाबी युवको को तीन दिन का पुलिस रिमांड

डलहौजी /चंबा 6 अगस्त मुकेश कुमार (गोल्डी)
गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पंजाब के दो युवकों से चिट्टा (हीरोइन) की खेप बरामद की गई थी ।जिसमे डलहौजी के पतरैणी रोड पर एक सफेद रंग की मारुति सियाज कार नंबर PB 23A-A 8789में दो पंजाबी युवकों को 11.53 ग्राम चिट्टा हीरोइन सहित गिरफ्तार कर मादक द्रव्य पदार्थ अधिनियम के तहत पुलिस थाना डलहौजी में मामला दर्ज कर अदालत डलहौजी में पेश किया गया जहां दोनों आरोपियों को आज माननीय अदालत ने तीन दिनों का पुलिस रिमांड दिया है जहां पुलिस यह जानने की कोशिश करेगी आखिर यह नशे की खेप आखिर कहां से लाई गई थी और कहां ठिकाने लगाई जानी थी। इस सारे मामले की पुष्टि डीएसपी डलहौजी हेमंत ठाकुर द्वारा की गई है।