विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सिहुंता में जन समस्याओं का किया समाधान, आपदा प्रभावितों को राहत राशि वितरित

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सिहुंता में जन समस्याओं का किया समाधान, आपदा प्रभावितों को राहत राशि वितरित

भटीयात /चुवाडी़ 8 सितंबर बबलू पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज भटियात विधानसभा क्षेत्र के सिहुंता स्थित ट्राईबल भवन में जन समस्याओं का समाधान किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रभावित नागरिकों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकतर का मौके पर ही समाधान भी किया।

विशेष रूप से, उन्होंने आपदा प्रभावित 44 परिवारों को राहत स्वरूप कुल 3 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि इस भटियात विधानसभा क्षेत्र में अब तक आपदा प्रभावित परिवारों को कुल 10 लाख रुपये से अधिक की तत्काल राहत राशि उपलब्ध करवाई जा चुकी है। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि राज्य सरकार इस कठिन समय में प्रत्येक प्रभावित परिवार की हरसंभव मदद सुनिश्चित कर रही है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रभावितों के राहत एवं पुनर्वास के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इसके अलावा, उपमंडलीय प्रशासन द्वारा राहत सामग्री जैसे भोजन, कपड़े, दवा आदि भी प्रभावित परिवारों तक पहुंचाई जा रही हैं। लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग और राज्य विद्युत बोर्ड के अधिकारी एवं कर्मचारी आपदा प्रभावित क्षेत्रों में संपर्क मार्ग, पेयजल और विद्युत आपूर्ति सेवाओं की बहाली में पूरी तत्परता से कार्य कर रहे हैं।

इससे पूर्व, कुलदीप सिंह पठानिया ने आसपास के प्रभावित स्थलों का निरीक्षण कर वहां के लोगों से मिलकर उनका कुशलक्षेम भी जाना। उन्होंने प्रभावितों को मनोबल बढ़ाने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर उपमंडल दंडाधिकारी (ना.) पारस अग्रवाल, उप पुलिस अधीक्षक योगराज, तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर, नरेंद्र चौधरी, खंड विकास अधिकारी अनिल गुरडा सहित स्थानीय पंचायती राज प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!