कंडवाल बैरियर पर नाकाबंदी के दौरान नूरपुर पुलिस ने तीन तस्करों से 538 ग्राम चरस बरामद की

कंडवाल बैरियर पर नाकाबंदी के दौरान नूरपुर पुलिस ने तीन तस्करों से 538 ग्राम चरस बरामद की

नूरपुर/कांगड़ा 19 जून चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)


पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बीते कल एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस थाना नूरपुर की टीम ने कंडवाल बैरियर पर नाकाबंदी के दौरान एक कार हुंडई आई-20, नंबर DL10-CD-9222 से यात्रा कर रहे तीन तस्करों को दबोचते हुए उनके कब्जे से 538 ग्राम चरस बरामद की है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हर्ष डोगरा, अक्षित और दुष्यंत, तीनों निवासी जिला पठानकोट, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने गुप्त सूचना और सतर्कता के आधार पर कार्रवाई करते हुए इन्हें मौके पर ही पकड़ लिया।

जिला पुलिस ने इन तीनों के विरुद्ध थाना नूरपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20, 25, 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में यह सामने आया है कि आरोपी नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए नेटवर्क का हिस्सा हैं, और पुलिस इनके पीछे मौजूद बड़े गिरोह की जानकारी जुटा रही है।

पुलिस अधीक्षक, जिला नूरपुर अशोक रतन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि यह सफलता पुलिस की सतर्कता और कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए जिला पुलिस प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान और सख्ती से चलाए जाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!