जिला चंबा में अब घर द्वार पर मिलेगी एमपीएचडब्ल्यू कोर्स की सुविधा

जिला चंबा में अब घर द्वार पर मिलेगी एमपीएचडब्ल्यू कोर्स की सुविधा

बट्ट पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट बोखरी मोड़ में जल्द शुरू होगा कोर्स, युवाओं को मिलेगा रोजगार का सुनहरा अवसर

डलहौजी/चंबा, 23 अक्तूबर मुकेश कुमार (गोल्डी)

जिला चंबा के युवाओं के लिए रोजगार और शिक्षा के क्षेत्र में एक नई सौगात मिलने जा रही है। अब स्वास्थ्य सेवाओं में अपना भविष्य संवारने के इच्छुक अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के लिए जिला से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। बट्ट ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट के अधीन संचालित बट्ट पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट, बोखरी मोड़ (बाथरी) में शीघ्र ही मल्टी पर्पस हेल्थ वर्कर (एमपीएचडब्ल्यू) कोर्स आरंभ किया जा रहा है।संस्थान के चेयरमैन परवेज अली बट्ट ने बताया कि यह कोर्स शुरू करने वाला जिला चंबा का पहला और एकमात्र पैरामेडिकल संस्थान होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार से इस कोर्स के संचालन की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है, और जल्द ही प्रवेश प्रक्रिया आरंभ की जाएगी।एमपीएचडब्ल्यू कोर्स की अवधि दो वर्ष की होगी, जिसमें किसी भी संकाय में जमा दो कक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी दाखिला ले सकेंगे। कोर्स पूरा करने के बाद प्रशिक्षित युवक-युवतियां राज्य के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में नौकरी के पात्र बन जाएंगे।

परवेज अली बट्ट ने बताया कि प्रदेश सरकार ने एमपीएचडब्ल्यू श्रेणी के 2072 पदों को स्वीकृति दी है, किंतु प्रशिक्षित अभ्यर्थियों की कमी के कारण वर्तमान में केवल 152 पद ही भरे गए हैं, जबकि 1920 पद रिक्त पड़े हैं। ऐसे में यह कोर्स युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का एक सुनहरा अवसर बन सकता है।उन्होंने कहा कि संस्थान में अत्याधुनिक लैब, अनुभवी प्रशिक्षक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी, जिससे विद्यार्थियों को व्यवहारिक और सैद्धांतिक दोनों प्रकार का प्रशिक्षण मिल सके।

परवेज अली बट्ट ने जिले के योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से बट्ट पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट, बोखरी मोड़ में एमपीएचडब्ल्यू कोर्स के लिए शीघ्र आवेदन करने और अपनी सीट आरक्षित करवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल युवाओं को रोजगार के अवसर देगी बल्कि जिला चंबा में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को भी सुदृढ़ करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!