कांगड़ा में पंचायत उपप्रधान का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, हत्या की आशंका से फैली सनसनी

कांगड़ा में पंचायत उपप्रधान का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, हत्या की आशंका से फैली सनसनी

कांगड़ा, 29 अक्तूबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बैजनाथ उपमंडल के अंतर्गत आने वाली चढ़ियार की छेक पंचायत के उपप्रधान रवि राणा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में दहशत और शोक की लहर फैला दी है।जानकारी के अनुसार, रवि राणा सोमवार रात को अपने घर नहीं लौटे थे। परिजनों ने पहले तो सोचा कि वे किसी जरूरी काम से बाहर होंगे, लेकिन देर रात तक कोई सुराग न मिलने पर ग्रामीणों के साथ उनकी तलाश शुरू की गई। रात करीब दो बजे गांव के पास ही रवि राणा का शव बरामद हुआ।सूत्रों के मुताबिक, शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने क्षेत्र को घेर लिया और फॉरेंसिक विशेषज्ञों को जांच के लिए बुलाया गया। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि मृतक के सिर के पीछे गंभीर चोट के निशान हैं, जिससे हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएचओ बैजनाथ ने बताया कि मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हादसा था या साजिश के तहत की गई हत्या।बताया जा रहा है कि रवि राणा अविवाहित थे और पंचायत में उपप्रधान के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। ग्रामीणों ने उनके असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और जल्द ही मामले के पीछे की सच्चाई सामने आने की उम्मीद जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!