डलहौजी पब्लिक स्कूल में मनाया गया 55वां स्थापना दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा परिसर

डलहौजी पब्लिक स्कूल में मनाया गया 55वां स्थापना दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा परिसर

डलहौजी/चम्बा, 18 अक्तूबर मुकेश कुमार (गोल्डी)

डलहौजी पब्लिक स्कूल में आज 55वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डलहौजी के स्टेशन स्टाफ ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल राहुल स्टेथन ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने शिक्षा, खेल और सह-पाठयक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों, पारंपरिक नृत्यों, नाटकों और संगीत के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया। विद्यालय के परिसर में देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत वातावरण देखने को मिला।

भारतीय सशस्त्र बलों के साथ अपने गहरे जुड़ाव को दर्शाते हुए विद्यालय ने पहले की भांति इस बार भी स्थापना दिवस के अवसर पर थल, नौसेना और वायु सेना का प्रतिनिधित्व करने वाली टीमों के बीच परेड आयोजित की। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि यह आयोजन छात्रों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करने का माध्यम है।कार्यक्रम में विद्यालय बैंड, परेड, खेलकूद प्रतियोगिताओं और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का शानदार प्रदर्शन हुआ। विद्यालय परिवार ने संस्थापक सदस्यों को याद करते हुए उनके योगदान को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय निदेशक डॉ. (कैप्ट.) डी.एस. ढिल्लों ने विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डलहौजी पब्लिक स्कूल निरंतर उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल राकेश कपूर, एवीएसएम, वीएसएम (उप सेना प्रमुख) थे, जिन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत और अनुशासन के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।स्थापना दिवस का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। समारोह ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के मन में गर्व और उत्साह का संचार किया। यह दिन विद्यालय के गौरवशाली इतिहास में एक यादगार अवसर के रूप में दर्ज हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!