कल 13 अगस्त को बाथरी में भाजपा मण्डल बनीखेत की तिरंगा यात्रा होगा आयोजन, विधायक डीएस ठाकुर करेंगे शिरकत

डलहौजी /चंबा 12 अगस्त मुकेश कुमार (गोल्डी)
भारतीय जनता पार्टी मण्डल बनीखेत कल 13 अगस्त बुधवार को बाथरी में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन करेगी। इससे पूर्व सुबह 11 बजे पार्टी कार्यालय बाथरी में मण्डल की बैठक होगी, जिसके बाद तिरंगा यात्रा प्रारंभ की जाएगी। यात्रा के दौरान स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले शहीदों को नमन किया जाएगा।भाजपा मण्डल बनीखेत के अध्यक्ष विशाल टंडन ने जानकारी देते हुए ने बताया कि इस बैठक एवं तिरंगा यात्रा में मण्डल के सभी पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठों की कार्यकारिणी, प्रदेश व जिला पदाधिकारी, सभी बूथ अध्यक्ष, BLA एवं पालक, चुने हुए जनप्रतिनिधि तथा पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता शामिल होंगे।इस अवसर पर डलहौजी के विधायक डी.एस. ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। मण्डल नेतृत्व ने सभी वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे समय पर बैठक में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना और स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानियों को याद करना है। भाजपा मण्डल बनीखेत का कहना है कि यह कार्यक्रम न केवल देश के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर है, बल्कि संगठन की एकजुटता और राष्ट्रहित में संकल्प को भी मजबूत करेगा।भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि तिरंगा यात्रा के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में विशेष कार्यक्रम होंगे और सभी कार्यकर्ताओं को तिरंगा लेकर शामिल होने का आग्रह किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह आयोजन क्षेत्र में देशभक्ति और संगठनात्मक ऊर्जा का नया संचार करेगा।