भारतीय जनता पार्टी ने चंबा से मंडी आपदा प्रभावितों के लिए भेजी राहत सामग्री, डेढ़ सौ परिवारों को मिलेगा लाभ

भारतीय जनता पार्टी ने चंबा से मंडी आपदा प्रभावितों के लिए भेजी राहत सामग्री, डेढ़ सौ परिवारों को मिलेगा लाभ

चंबा, जुलाई 6 मुकेश कुमार (गोल्डी)

हिमाचल प्रदेश के मंडी ज़िले में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा के मद्देनज़र, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मानवीय संवेदनाएं दर्शाते हुए चंबा से डेढ़ सौ परिवारों के लिए राहत सामग्री रवाना की है। यह राहत सामग्री ज़रूरतमंद परिवारों को भोजन एवं जीवनोपयोगी आवश्यकताएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से भेजी गई है।राशन सामग्री में आटा, दाल, चावल, चीनी, चाय, तेल आदि जैसी ज़रूरी वस्तुएं शामिल हैं। इस पहल का नेतृत्व भाजपा विधायक भरमौर डॉ. जनक राज , डॉ. हंस राज (पूर्व उपाध्यक्ष विधानसभा एवं विधायक), डी.एस. ठाकुर विधायक विधानसभा क्षेत्र डलहौजी तथा जिला भाजपा अध्यक्ष धीरज नरयाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार जताया, जिन्होंने इस राहत अभियान में तन, मन और धन से योगदान दिया। उन्होंने कहा कि आपदा की घड़ी में एकजुट होकर सेवा करना ही भाजपा की कार्यसंस्कृति का मूल है।भाजपा नेताओं ने कहा कि यह राहत सामग्री चंबा के विभिन्न क्षेत्रों से एकत्रित की गई है, जिसे मंडी पहुंचाकर स्थानीय जरूरतमंदों को वितरित किया जाएगा। उन्होंने आगे भी ऐसी आपदा की स्थिति में निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया।

इस सेवा भाव से परिपूर्ण पहल को स्थानीय जनता द्वारा भी सराहना मिली है। भाजपा ने स्पष्ट किया कि यह केवल एक राजनैतिक दल की नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपने कर्तव्य की भावना से प्रेरित सेवा है।भाजपा कार्यकर्ताओं की इस पहल से यह संदेश गया है कि संकट की घड़ी में समाज के हर वर्ग को एकजुट होकर मदद करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!