डलहौज़ी छावनी के पास एंबुलेंस में महिला ने दिया स्वस्थ बच्चे को जन्म

डलहौज़ी छावनी के पास एंबुलेंस में महिला ने दिया स्वस्थ बच्चे को जन्म,

मां और नवजात दोनों स्वस्थ, समय पर पहुंची मेडिकल सहायता

डलहौज़ी/चम्बा 26 जुलाई मुकेश कुमार (गोल्डी)

आज सुबह एक गर्भवती महिला ने डलहौज़ी छावनी के पास एंबुलेंस में एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। यह अनूठी घटना तब हुई जब महिला को चंबा से डलहौज़ी अस्पताल ले जाया जा रहा था।जानकारी के अनुसार, बीन व पत्नी राकेश कुमार, गांव परीहार, डाकघर धारड़ा, तहसील एवं जिला चंबा निवासी महिला को प्रसव पीड़ा होने पर सुबह 5:13 बजे एंबुलेंस सेवा द्वारा उपचार के लिए चंबा से डलहौज़ी अस्पताल के लिए रवाना किया गया। एंबुलेंस जैसे ही डलहौज़ी छावनी क्षेत्र के समीप पहुंची, महिला को तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। स्थिति को देखते हुए एंबुलेंस में तैनात ईएमटी सुनील कुमार एवं पायलट देव राज ने तुरंत साहस और सूझबूझ से डिलीवरी की प्रक्रिया को संभाला।

महिला ने सुबह 7:05 बजे एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया। एंबुलेंस स्टाफ द्वारा तत्परता से की गई चिकित्सा सहायता के चलते मां और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। डिलीवरी के तुरंत बाद मां और नवजात को सुरक्षित रूप से नागरिक अस्पताल डलहौज़ी (CH Dalhousie) पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने दोनों की जांच कर उनकी हालत को सामान्य और स्थिर बताया।इस पूरी घटना ने 108 एंबुलेंस सेवा की तत्परता और ईएमटी स्टाफ के समर्पण को एक बार फिर साबित कर दिया है। स्थानीय लोगों और अस्पताल प्रशासन ने ईएमटी सुनील कुमार और पायलट देव राज की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!