जिला चंबा में 28 अप्रैल से 3 मई तक होंगे कैंपस इंटरव्यू, 150 पदों पर होगी भर्ती

जिला चंबा में 28 अप्रैल से 3 मई तक होंगे कैंपस इंटरव्यू, 150 पदों पर होगी भर्ती

चंबा 21अप्रैल मुकेश कुमार ( गोल्डी)

जिला रोजगार कार्यालय बालू चंबा द्वारा 28 अप्रैल से 3 मई 2025 तक विभिन्न उप रोजगार कार्यालयों में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जा रहे हैं। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने दी। उन्होंने बताया कि सिक्योरिटी और इंटेलिजेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड आरटीए हमीरपुर के सहयोग से यह भर्ती प्रक्रिया चलाई जा रही है, जिसमें सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के कुल 150 पद भरे जाएंगे।कैंपस इंटरव्यू 28 अप्रैल को उप रोजगार कार्यालय चुवाड़ी, 30 अप्रैल को जिला रोजगार कार्यालय बालू चंबा, 1 मई को उप रोजगार कार्यालय तीसा, 2 मई को पंचायत घर भरमौर, तथा 3 मई को उप रोजगार कार्यालय डलहौजी में आयोजित किए जाएंगे।इस भर्ती प्रक्रिया में केवल पुरुष अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक रखी गई है। आयु सीमा 19 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। चयन के लिए शारीरिक मापदंड में अभ्यर्थी की ऊंचाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 54 से 95 किलोग्राम के बीच होना अनिवार्य है।चयनित उम्मीदवारों को एक माह का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिसके बाद उन्हें 16,500 से 22,000 रुपये मासिक वेतन के साथ अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी।रोजगार अधिकारी ने सभी इच्छुक और योग्य पुरुष अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार पंजीकरण प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और बायोडाटा के साथ निर्धारित तिथि पर सुबह 11 बजे संबंधित स्थल पर पहुंचें।अधिक जानकारी के लिए 01899-222209 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!