जिला रोजगार कार्यालय चंबा द्वारा 14 मई को 100 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू का होगा आयोजन

जिला रोजगार कार्यालय चंबा द्वारा 14 मई को 100 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू का होगा आयोजन

चंबा 08 मई मुकेश कुमार (गोल्डी)

जिला रोजगार कार्यालय बालू, चंबा द्वारा एक दिवसीय कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। यह साक्षात्कार 14 मई 2025 को जिला रोजगार कार्यालय परिसर स्थित मॉडल करियर सेंटर में आयोजित होगा।इस इंटरव्यू के माध्यम से Gendroit SR Solution Private Limited (नोएडा, उत्तर प्रदेश) कंपनी में Picker और Packer के 100 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति चंडीगढ़ में की जाएगी।इन पदों के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिनकी आयु 18 से 32 वर्ष के बीच होगी और जिन्होंने न्यूनतम 10वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो। चयनित उम्मीदवारों को CTC 17,097 रुपये प्रति माह तथा नेट इन हैंड (NTH) 13,200 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा।इच्छुक अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मूल प्रति, पासपोर्ट आकार की फोटो, आधार कार्ड, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र और अपना बायोडाटा साथ लेकर निर्धारित तिथि को सुबह 10 बजे निर्धारित स्थान पर उपस्थित हों।यह अवसर जिले के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार दिलाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है। जिला रोजगार कार्यालय ने अधिक से अधिक युवाओं से इस साक्षात्कार में भाग लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!