चंबा के भटियात में महिला की नग्न अवस्था में लाश मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल

चंबा के भटियात में महिला की नग्न अवस्था में लाश मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल

भटियात/ चुवाडी 19 अगस्त बबलू पठानिया

जिला चंबा में एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया है। तहसील मुख्यालय चुवाड़ी से सटी पंचायत कुडनू के राजकीय प्राथमिक स्कूल कुठेड़ के प्रांगण में एक महिला का नग्न अवस्था में शव मिलने से इलाके में दहशत फैल गई। सुबह स्थानीय लोग जब रास्ते से गुजर रहे थे तो उन्होंने शव देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।मृतका की पहचान लगभग 62 वर्षीय कमला देवी पत्नी मघ्घर सिंह, निवासी गांव कुठेड़ डाकघर चुवाडी़ तहसील भाटिया जिला चबा, के रूप में हुई है। वह हाल ही में जलशक्ति विभाग से सेवानिवृत्त हुई थीं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रमन चौधरी के नेतृत्व में पुलिस दल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटाने में लगे हैं।पुलिस ने बताया कि मामले की हर पहलू से गंभीरता से जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फॉरेंसिक जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट बयान जारी किया जाएगा। बता दें कि इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव भी मौके पर पहुंच गए हैं और सारे मामले पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। इस वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और लोग स्तब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!