गुरु नानक पब्लिक स्कूल डलहौजी के छात्रों ने जेईई मेन्स 2025 में परीक्षा उतर्ण कर रचा इतिहास

डलहौजी/चंबा 19 अप्रैल मुकेश कुमार (गोल्डी)
डलहौजी स्थित प्रतिष्ठित गुरु नानक पब्लिक स्कूल (GNPS) ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट अकादमिक परंपरा को साबित किया है। स्कूल के दो मेधावी छात्रों — दिग्गज ठाकुर और जतिन ठाकुर (बैच 2024-25) ने जेईई मेनस( JEE Mains) 2025 परीक्षा को अपने पहले ही प्रयास में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर एक नई मिसाल कायम की है।इस उपलब्धि को और भी खास बनाता है यह तथ्य कि दोनों छात्र बोर्डिंग व्यवस्था में रहकर पूरी तरह स्कूल की शिक्षण व्यवस्था और मार्गदर्शन पर निर्भर थे। इनकी सफलता का श्रेय विशेष रूप से गुरु नानक पब्लिक स्कूल के समर्पित एवं अनुभवी शिक्षकगण बी.एस. ठाकुर, पंकज ठाकुर, और डॉ. संदीप राणा को जाता है, जिनके मार्गदर्शन और प्रेरणा ने इन छात्रों को लक्ष्य प्राप्ति के लिए सशक्त आधार प्रदान किया।

गौरतलब है कि इस सफलता के पीछे किसी भी बाहरी कोचिंग संस्थान की भूमिका नहीं रही, जिससे यह सिद्ध होता है कि गुरु नानक पब्लिक स्कूल की अनूठी शिक्षण पद्धति और एकाग्र वातावरण ही इस उपलब्धि के मूल स्तंभ हैं।दिग्गज और जतिन की इस ऐतिहासिक सफलता ने न केवल स्कूल का, बल्कि अपने माता-पिता और गुरुजनों का नाम भी गर्व से ऊँचा कर दिया है। यह उपलब्धि आने वाले विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणास्रोत साबित होगी और यह दर्शाएगी कि समर्पण, अनुशासन और उचित मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। गुरु नानक पब्लिक स्कूल (GNPS) परिवार को इन छात्रों की इस शानदार उपलब्धि पर गर्व है।