चम्बा (तडो़ली) के निजी होटल से चिट्टा व नकदी बरामद, पंजाब निवासी युवक गिरफ्तार

चम्बा (तडो़ली) के निजी होटल से चिट्टा व नकदी बरामद, पंजाब निवासी युवक गिरफ्तार

चंबा, 21 सितंबर मुकेश कुमार (गोल्डी)

जिला चंबा में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस को आज सुबह एक और बड़ी सफलता मिली। एएचटीसी पुलिस दल ने खुफिया सूचना के आधार पर तड़ोली स्थित एक निजी होटल में दबिश देकर पंजाब निवासी युवक को काबू किया और उसके कब्जे से चिट्टा एवं नकदी बरामद की।जानकारी के अनुसार, पुलिस को अपने खुफिया सूत्रों से सूचना मिली थी कि एनएच-154ए पर स्थित होटल गंगाधर में एक युवक नशे की खेप को ठिकाने लगाने में जुटा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तड़के सुबह लगभग 5 बजे होटल में दबिश दी। इस दौरान तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 03.31 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) तथा नशे की बिक्री से अर्जित ₹7,600 नकद बरामद किए गए।

पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान अनमोलदीप सिंह पुत्र हरचरण सिंह, निवासी गांव व डाकघर सलोधिन खत्रीयां कलां, तहसील अजनाला, जिला अमृतसर (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम (NDPS Act) की विभिन्न धाराओं के तहत थाना सदर चंबा में मामला दर्ज किया है।पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि नशे का कारोबार करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है और आम जनता से भी इस कुरीति के खिलाफ सहयोग की अपील की।गौरतलब है कि चंबा जिला में पुलिस ने हाल के दिनों में नशे के कई मामलों में कार्रवाई करते हुए युवाओं को इस बुराई से बचाने की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!