भरमौर में जेएसडब्ल्यू (JSW) स्टॉफ पर स्थानीय लोगों की अनदेखी के आरोप, 10 दिन में समाधान न होने पर होगी सख्त कार्रवाई :- साहिल ठाकुर

भरमौर में जेएसडब्ल्यू (JSW) स्टॉफ पर स्थानीय लोगों की अनदेखी के आरोप, 10 दिन में समाधान न होने पर होगी सख्त कार्रवाई :- साहिल ठाकुर

भरमौर/चंबा 01 अक्टूबर मुकेश कुमार (गोल्डी)

भरमौर क्षेत्र में कार्यरत जेएसडब्ल्यू (JSW) स्टॉफ पर स्थानीय लोगों की अनदेखी करने के आरोप लगे हैं। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष साहिल ठाकुर ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि भरमौर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को उनका हक न देना अनुचित है और इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।साहिल ठाकुर ने कहा कि उन्होंने बार-बार स्थानीय लोगों के हक और रोजगार से जुड़े मुद्दे उठाए, लेकिन कंपनी के कुछ गिने-चुने स्टॉफ द्वारा अब भी अनदेखी की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आने वाले 10 दिनों में सभी स्थायी कर्मचारियों को उनके अधिकार और हक नहीं दिए जाते हैं, तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कार्रवाई केवल उन स्टॉफ पर होगी जो दोषी पाए जाएंगे और यह कदम पुख्ता सबूतों के साथ उठाया जाएगा।उन्होंने कहा कि बहुत जल्द इस मुद्दे को हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के समक्ष रखा जाएगा। उन्हें पूरा विश्वास है कि मुख्यमंत्री जी स्थानीय लोगों को न्याय दिलाने के लिए ठोस कदम उठाएंगे और कंपनी को स्पष्ट निर्देश देंगे।प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्थानीय युवाओं और लोगों से अपील की कि वे एकजुट होकर अपने हक की लड़ाई लड़ें। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव क्षेत्र के लोगों की आवाज़ को बुलंद करती रही है और आगे भी उनके साथ खड़ी रहेगी।स्थानीय लोगों में भी इस बयान के बाद उम्मीद जगी है कि आने वाले समय में रोजगार और अधिकार से संबंधित समस्याओं का समाधान जल्द होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!