बट्ट आईटीआई बोंखरी मोड़ में सुजुकी मोटर और हीरो मोटो कॉर्प ने आयोजित किया रोजगार मेला, 86 अभ्यर्थी चयनित

बट्ट आईटीआई बोंखरी मोड़ में सुजुकी मोटर और हीरो मोटो कॉर्प ने आयोजित किया रोजगार मेला, 86 अभ्यर्थी चयनित

डलहौजी/ चम्बा, 12 नवम्बर मुकेश कुमार ( गोल्डी)

सुजुकी मोटर प्राइवेट लिमिटेड गुजरात और हीरो मोटो कॉर्प कंपनी लुधियाना (पंजाब) के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को बट्ट आईटीआई बोंखरी मोड़ में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रशिक्षित अभ्यर्थियों ने भाग लिया।बट्ट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के चेयरमैन परवेज अली बट्ट ने बताया कि मेले के दौरान दोनों कंपनियों ने अपने-अपने उत्पादन इकाइयों के लिए विभिन्न तकनीकी ट्रेडों में अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए।सुजुकी मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड ने फिटर, टर्नर, मोटर मैकेनिक, वायरमैन, मशीनिस्ट, शीट मेटल, वेल्डर, पेंटर जनरल, इलेक्ट्रीशियन, टूल एंड डाई मेकर, ट्रैक्टर मैकेनिक, सीओई (ऑटोमोबाइल) और डीजल मैकेनिक जैसे ट्रेडों में प्रशिक्षित युवाओं का साक्षात्कार किया।

वहीं हीरो मोटो कॉर्प की टीम ने मशीन ऑपरेटर, असेम्बली ऑपरेटर, क्वालिटी चेकर और वेल्डर ट्रेड में अभ्यर्थियों का मूल्यांकन किया।कुल 90 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग लिया, जिनमें से सुजुकी मोटर्स की ओर से धर्मराज पाटिल, रणजीत सिंह और प्रदीप कुमार ने 63 अभ्यर्थियों का चयन किया, जबकि हीरो मोटो कॉर्प की टीम में शामिल प्रियंका शर्मा और हीना शर्मा ने 23 अभ्यर्थियों को चयनित किया।परवेज अली बट्ट ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को सुजुकी मोटर्स की ओर से 20,000 रुपए तथा हीरो मोटो कॉर्प की ओर से 13,500 रुपए मासिक मानदेय प्रदान किया जाएगा।उन्होंने चयनित युवाओं को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही कहा कि बट्ट आईटीआई बोंखरी मोड़ में भविष्य में भी इस तरह के रोजगार मेलों का आयोजन कर युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर प्रदान किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!