न्यू हॉस्पिटल क्षेत्र में 1 नवंबर को बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति, लगाया जाएगा 400 केवीए का नया ट्रांसफार्मर

न्यू हॉस्पिटल क्षेत्र में 1 नवंबर को बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति, लगाया जाएगा 400 केवीए का नया ट्रांसफार्मर

चंबा, 31 अक्तूबर मुकेश कुमार (गोल्डी)

चंबा शहरवासियों को 1 नवंबर को कुछ घंटों के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमंडल नंबर-1 चंबा के सहायक अभियंता तेजू ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि न्यू हॉस्पिटल क्षेत्र के अंतर्गत स्थापित 250 केवीए के ट्रांसफार्मर के स्थान पर 400 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। इसके साथ ही आवश्यक मरम्मत और रखरखाव का कार्य भी किया जाएगा।तेजू ठाकुर ने बताया कि इस कार्य के चलते 1 नवंबर (शनिवार) को प्रातः 7:30 बजे से 10:30 बजे तक या कार्य पूर्ण होने तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कार्य उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध विद्युत सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि इस दौरान न्यू हॉस्पिटल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मोहल्ला चरपट, चर्च, मैन बाज़ार तथा आसपास के क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

सहायक अभियंता ने यह भी स्पष्ट किया कि ट्रांसफार्मर स्थापना और रखरखाव का कार्य मौसम की अनुकूलता पर निर्भर करेगा। यदि मौसम प्रतिकूल रहा, तो कार्य को अगले दिन के लिए स्थगित किया जा सकता है।उन्होंने समस्त प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से इस दौरान सहयोग और समझदारी बरतने का आग्रह किया है। साथ ही लोगों से अपील की है कि वे विद्युत उपकरणों का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें और बिजली आने से पहले उन्हें बंद रखें ताकि किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या या नुकसान से बचा जा सके।सहायक अभियंता ने कहा कि विभाग उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!