गुरु नानक पब्लिक स्कूल ने आज डलहौजी में जन्माष्टमी के पावन अवसर पर लंगर का किया आयोजन

गुरु नानक पब्लिक स्कूल ने आज डलहौजी में जन्माष्टमी के पावन अवसर पर लंगर का किया आयोजन

डलहौजी / चंबा अगस्त 16 मुकेश कुमार( गोल्डी)

जन्माष्टमी के पावन अवसर पर गुरु नानक पब्लिक स्कूल डलहौजी के प्रबंधन द्वारा आज विशेष लंगर का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और छात्रों ने मिलकर सेवा भाव की मिसाल पेश की।लंगर में आए हुए लोगों को दूध, बादाम, ब्रेड पकोड़ा और विभिन्न प्रकार के ताजे फलों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति स्वयं लंगर सेवा में सक्रिय दिखाई दी। वहीं, स्कूली बच्चों ने भी बड़ी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाते हुए सेवा भावना के साथ प्रसाद वितरण में योगदान दिया।कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल जन्माष्टमी पर्व को धूमधाम से मनाना था बल्कि छात्रों में सामाजिक सरोकार और सेवा के महत्व को भी उजागर करना रहा।

स्कूल प्रशासन ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में सहयोग, त्याग और परोपकार की भावना विकसित होती है।इस अवसर पर स्कूल स्टाफ, अभिभावक और स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे। सभी ने लंगर प्रसाद ग्रहण किया और कार्यक्रम की सराहना की। प्रबंधन ने कहा कि गुरु नानक पब्लिक स्कूल हमेशा से सामाजिक और धार्मिक अवसरों पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर समाज सेवा में योगदान देता रहा है।

लंगर के सफल आयोजन में बच्चों की सक्रिय भागीदारी ने यह साबित कर दिया कि आने वाली पीढ़ी भी सेवा भाव और धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर है। आयोजन के अंत में स्कूल प्रशासन ने सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद किया और जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!