ठाकुर सिंह भरमौरी ने मंत्री विक्रमादित्य सिंह को दी वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं

ठाकुर सिंह भरमौरी ने मंत्री विक्रमादित्य सिंह को दी वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं

शिमला, 24 सितम्बर चम्बा न्यूज़ एक्सप्रेस ( ब्यूरो)

आज राजधानी शिमला में हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता ठाकुर सिंह भरमौरी एवं उनके परिवार ने लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह से भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने विक्रमादित्य सिंह को विवाहित जीवन की अनंत शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।गौरतलब है कि बीते दिनों विक्रमादित्य सिंह चंडीगढ़ में विवाह के बंधन में बंधे।

इस अवसर पर उनके परिवार, निकट संबंधियों और कई गणमान्य लोगों ने शिरकत की थी। विवाह समारोह के बाद प्रदेशभर से शुभकामनाओं का तांता लग गया है। मंत्री के विवाह को लेकर न केवल राजनीतिक गलियारों में बल्कि आम जनमानस में भी उत्साह का माहौल है।ठाकुर सिंह भरमौरी ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह हमेशा से ही युवाओं की आवाज बनकर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय रहे हैं।

ऐसे में उनका वैवाहिक जीवन भी सुखमय और सफल रहे, यही सबकी कामना है।भरमौरी परिवार की ओर से यह भी कहा गया कि विक्रमादित्य सिंह का विवाह न केवल व्यक्तिगत जीवन की नई शुरुआत है बल्कि यह प्रदेश की जनता के साथ उनके जुड़ाव को और अधिक सशक्त करेगा।मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इस मौके पर शुभकामनाओं के लिए ठाकुर सिंह भरमौरी एवं उनके परिवार का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि जनता की सेवा ही उनका प्रमुख ध्येय है और वे अपने जीवन के हर चरण में प्रदेश की तरक्की के लिए समर्पित रहेंगे।इस मुलाकात के दौरान माहौल आत्मीय और सौहार्दपूर्ण रहा तथा सभी ने नवविवाहित मंत्री को शुभाशीष प्रदान किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!