14 अक्तूबर को बाथरी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित,सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा पावर शटडाउन

डलहौजी/चम्बा, 12 अक्तूबर मुकेश कुमार (गोल्डी)
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड, विद्युत उपमंडल डलहौजी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 132/33/11 के.वी. सब-स्टेशन बाथरी के अंतर्गत आने वाले 11 के.वी. बाथरी लोकल फीडर की HT/LT लाइनों की आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य के चलते 14 अक्तूबर 2025 (मंगलवार) को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल डलहौजी ने बताया कि इस अवधि में बाथरी बाजार, देवीदेहरा, गोली, शेरपुर, बॉंखरी-मोड़, सुक्रियांबाड़ी, उज्जाल, भड़ीआटा, चकरा, तलाइं, पधरोटू, कोठा, ओसल, चौहड़ा, गंदेआर, ऐलनाली, मलूडा तथा इनके आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूर्ण रूप से बंद रहेगी।

उन्होंने बताया कि यह शटडाउन कार्य बिजली लाइनों की नियमित मरम्मत, सुरक्षा जांच और रखरखाव के लिए आवश्यक है, जिससे भविष्य में उपभोक्ताओं को सुचारू और निर्बाध बिजली सेवा मिल सके।उन्होंने कहा कि कार्य की पूर्णता मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगी। यदि मौसम प्रतिकूल रहा, तो निर्धारित कार्यक्रम में आवश्यकतानुसार परिवर्तन किया जा सकता है। विद्युत बोर्ड ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वे इस अवधि में अपनी आवश्यक तैयारियां पहले से कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।