15 से 17 अक्तूबर तक आयोजित होंगे कैंपस इंटरव्यू :- अरविंद चौहान

15 से 17 अक्तूबर तक आयोजित होंगे कैंपस इंटरव्यू :- अरविंद चौहान

चंबा, 9 अक्तूबर मुकेश कुमार (गोल्डी)

जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रोजगार कार्यालय बालू चंबा की ओर से जिला के विभिन्न उप-रोजगार कार्यालयों में 15 से 17 अक्तूबर तक कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जा रहे हैं। इन इंटरव्यू के माध्यम से निजी कंपनी सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड (आरटीए हमीरपुर) द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के 90 पदों को भरा जाएगा।उन्होंने बताया कि इन कैंपस इंटरव्यू का आयोजन क्रमशः 15 अक्तूबर को जिला रोजगार कार्यालय बालू चंबा, 16 अक्तूबर को उप-रोजगार कार्यालय तीसा, और 17 अक्तूबर को पंचायत घर भरमौर में किया जाएगा। सभी इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित स्थान पर प्रातः 11 बजे उपस्थित होना आवश्यक है।जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि चयन प्रक्रिया में केवल पुरुष अभ्यर्थी ही भाग ले सकते हैं। इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक (10वीं पास) निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही शारीरिक मानदंड के अनुसार उम्मीदवार की ऊंचाई कम से कम 165 सेंटीमीटर और वजन 55 से 95 किलोग्राम के बीच होना अनिवार्य है।उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात चयनित उम्मीदवारों को एक माह का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिसके बाद उन्हें 19,500 रुपये से 24,000 रुपये तक का मासिक वेतन एवं अन्य लाभ दिए जाएंगे।अधिकारी ने सभी योग्य अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि वे अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के मूल दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं बायोडाटा के साथ निर्धारित तिथि और स्थान पर उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!