ग्राम पंचायत बाट के गांव काली और न्याँन में नये ट्रांसफार्मर स्थापित:- विधायक नीरज नैय्यर

ग्राम पंचायत बाट के गांव काली और न्याँन में नये ट्रांसफार्मर स्थापित:- विधायक नीरज नैय्यर

चम्बा, 31 अक्तूबर मुकेश कुमार (गोल्डी)

क्षेत्र के ग्रामीणों को लंबे समय से चली आ रही वोल्टेज की समस्या से राहत देने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत बाट के गांव काली और न्याँन में नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए हैं। इस संबंध में विधायक नीरज नैय्यर ने जानकारी दी कि बिजली आपूर्ति को सुचारू और स्थिर बनाने के लिए गांव काली में 25 केवीए के स्थान पर 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर तथा गांव न्याँन में भी 25 केवीए के स्थान पर 63 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है।उन्होंने बताया कि इन ट्रांसफार्मरों की स्थापना से ग्राम पंचायत बाट के अंतर्गत आने वाले गांव सरा, काली, कलहुणि, लैरा, धुनैराह सहित आसपास के अन्य गांवों को भी वोल्टेज संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। पहले इन क्षेत्रों में कम वोल्टेज की समस्या के कारण घरेलू उपकरणों को नुकसान पहुंचने के साथ छात्रों की पढ़ाई और छोटे व्यापारिक कार्य भी प्रभावित हो रहे थे। अब इन गांवों को निर्बाध और स्थिर विद्युत आपूर्ति उपलब्ध हो सकेगी।विधायक नीरज नैय्यर ने कहा कि उनके क्षेत्र में बिजली, सड़क और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी गांव विकास की मुख्यधारा से वंचित न रहे और हर घर तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचे।ग्रामीणों ने नए ट्रांसफार्मरों की स्थापना पर खुशी व्यक्त करते हुए विधायक नीरज नैय्यर का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि इस कदम से उन्हें वर्षों पुरानी बिजली वोल्टेज समस्या से स्थायी राहत मिली है और अब उनका दैनिक जीवन एवं व्यवसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चल सकेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!