‘स्पिरिट ऑफ हिमाचल’ कराटे चैंपियनशिप में चम्बा के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, 18 स्वर्ण सहित 24 पदक जीते

‘स्पिरिट ऑफ हिमाचल’ कराटे चैंपियनशिप में चम्बा के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, 18 स्वर्ण सहित 24 पदक जीते

चम्बा, 18 नवंबर मुकेश कुमार (गोल्डी)

कराटे संघ हिमाचल प्रदेश द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय ‘स्पिरिट ऑफ हिमाचल’ इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप एवं सीनियर स्टेट कराटे चैंपियनशिप 2025 में चम्बा जिला के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का मान बढ़ाया। उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने आज सभी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 15 से 16 नवम्बर 2025 तक बैजनाथ के महाराजा पैलेस में आयोजित हुई, जिसमें प्रदेश भर के सैकड़ों खिलाड़ी शामिल हुए। चम्बा कराटे संघ की ओर से कुल 19 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें 8 सीनियर, 7 सब-जूनियर और 4 जूनियर श्रेणी के खिलाड़ी थे। सभी खिलाड़ियों ने अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट कौशल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में विशेष पहचान बनाई।चम्बा के खिलाड़ियों ने कुल 24 पदक जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की, जिनमें 18 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य पदक शामिल हैं। प्रदर्शन की गुणवत्ता का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि सीनियर श्रेणी से 8, जूनियर श्रेणी से 4 और सब-जूनियर श्रेणी से 6 स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की कराटे प्रतियोगिता के लिए किया गया है। यह उपलब्धि न केवल चम्बा जिले के लिए गौरव का विषय है, बल्कि इसका श्रेय खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और कराटे संघ के समर्पित प्रयासों को जाता है।सम्मान समारोह के दौरान उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने सभी विजेता खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि चम्बा के युवा लगातार खेलों में उत्कृष्ट स्थान बना रहे हैं और जिला प्रशासन खिलाड़ियों को सभी सम्भव सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि राष्ट्रीय स्तर पर भी खिलाड़ी इसी उत्साह और अनुशासन के साथ प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!