सेक्रेड हार्ट स्कूल डलहौजी का शानदार प्रदर्शन – दसवीं और बारहवीं दोनों कक्षाओं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत

सेक्रेड हार्ट स्कूल डलहौजी का शानदार प्रदर्शन – दसवीं और बारहवीं दोनों कक्षाओं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत

डलहौजी /चम्बा 2 मई मुकेश कुमार (गोल्डी)

डलहौजी सैक्रेड हार्ट स्कूल ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता का प्रदर्शन करते हुए आईसीएसई बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा दसवीं और बारहवीं दोनों के परीक्षा परिणामों में शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है। स्कूल के विद्यार्थियों ने न केवल बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण की, बल्कि शानदार अंक प्राप्त कर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

प्रिंसिपल सिस्टर मौली चेरियन ने बताया कि बारहवीं कक्षा से कुल 33 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें 19 छात्र विज्ञान (साइंस) और 14 छात्र वाणिज्य (कॉमर्स) स्ट्रीम से थे। कॉमर्स स्ट्रीम में मन्नत कौर ने 94.25% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि प्रभनूर ने 94% अंकों के साथ दूसरा, यशवी ठाकुर ने 93.25% अंकों के साथ तीसरा और यतिन बैरी ने 91.75% अंकों के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया।

वहीं साइंस स्ट्रीम में रिधि ने 94% अंक हासिल कर टॉप किया। संजोली और आव्या शर्मा ने समान रूप से 86.25% अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान साझा किया। दसवीं कक्षा में भी छात्रों का प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय रहा। भाव्या, आरव गुरंग और शौर्य कौशल ने 96% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनिरविनया सिंह ने 95% अंकों के साथ दूसरा, जबकि असिफ्ता रजवी, आर्यवीर, मन्नत चंदेल और सानवी चौहान ने 94% अंक अर्जित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

स्कूल की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 14 छात्रों ने 90% से अधिक और 42 छात्रों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त कर परीक्षा उत्तीर्ण की है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर प्रिंसिपल सिस्टर मौली चेरियन ने सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!