मिंजर मेले की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए कलाकारों की सूची जारी,
हर शाम सजेगी सुर, नृत्य और लोक संस्कृति की रंगीन महफिल

चंबा 26जुलाई मुकेश कुमार(गोल्डी)
ऐतिहासिक एवं बहुप्रतीक्षित अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले की सांस्कृतिक संध्याओं की रूपरेखा तय हो चुकी है और प्रशासन ने कलाकारों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 27 जुलाई से 3 अगस्त तक चलने वाले इस मेले में देशभर के चर्चित कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे।
प्रथम सांस्कृतिक संध्या में 27 जुलाई को स्थानीय एवं क्षेत्रीय कलाकारों की सहभागिता रहेगी। इस दिन कुमार साहिल, गौरव कौंडल, गुलशन पाल, भावना जरयाल तथा बनगढ़ पुलिस बैंड अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मंच की शोभा बढ़ाएंगे।

दुसरी संध्या 28 जुलाई को होगी, जिसमें पंजाबी गायकी के सुपरस्टार कुलविंदर बिल्ला, फौलादी इंडियन बैंड, ममता भारद्वाज, नरेंद्र राही और कमल नहरिया दर्शकों को सुरों और तालों से झूमने पर मजबूर करेंगे।

तीसरी सांस्कृतिक संध्या 29 जुलाई को अख्तर ब्रदर, हिमाचल के लोकप्रिय गायक अनुज शर्मा तथा लमन बैंड की प्रस्तुतियों से सराबोर रहेगी।

30 जुलाई की चौथी संध्या में सतपाल बडाली, अरविंद ढढवाल, डॉ. गगन, राज जैहरी और अभिज्ञा बैंड मंच संभालेंगे और दर्शकों को संगीत, हास्य व संस्कृति का संगम देखने को मिलेगा।

31 जुलाई को पांचवीं संध्या में सुनील राणा, के एस प्रेमी, जितेंद्र पंकज शर्मा तथा फिरदौस बैंड दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे।

#1 अगस्त की छठी सांस्कृतिक संध्या में मंच संभालेंगे मशहूर गायक मनिंदर भुट्टर, नेहा दीक्षित और भुवनेश भारत, जिनकी प्रस्तुतियों से मेला नई ऊँचाइयों को छुएगा।

2 अगस्त को सातवीं संध्या में ऋतु पाठक व आशीष पाठक की युगल प्रस्तुति के साथ काकू राम ठाकुर, अजय भरमोरी और ओम राणा मंच पर छा जाएंगे।

3 अगस्त को समापन संध्या में बॉलीवुड गायिका सुनंदा शर्मा, दीक्षा तूर, नीतीश राजपूत, खुशी शुभ, फीट ऑफ फायर स्टूडियो और तारिक मलिक दर्शकों को यादगार पल देंगे।
यह विविधतापूर्ण और रंगीन कार्यक्रम सूची मेले को और भी भव्य और रोचक बनाने की ओर संकेत करती है। जिला प्रशासन द्वारा की गई इस व्यापक सांस्कृतिक योजना से इस बार का मिंजर मेला और अधिक ऐतिहासिक एवं मनोरंजक होने जा रहा है।