चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा ने भडीयां-कोठी स्कूल में बाल अधिकारों व नशा-रोधी विषय पर जागरूकता अभियान चलाया

चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा ने भडीयां-कोठी स्कूल में बाल अधिकारों व नशा-रोधी विषय पर जागरूकता अभियान चलाया

चंबा, 31 अक्तूबर मुकेश कुमार (गोल्डी)

चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा की टीम ने राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भडीयां कोठी में विद्यार्थियों को बाल अधिकारों, नशे की बुराइयों, सोशल मीडिया पर बढ़ते अपराधों तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की कार्यप्रणाली के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर स्कूल के उपप्रधानाचार्य श्री रविंदर चंद्रा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे।कार्यक्रम के दौरान जिला समन्वयक कपिल शर्मा ने विद्यार्थियों को चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 के उपयोग और उसके माध्यम से बच्चों की सुरक्षा के लिए किए जाने वाले त्वरित कदमों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हेल्पलाइन 1098 बच्चों के लिए 24 घंटे नि:शुल्क सहायता सेवा है, जहां किसी भी प्रकार की परेशानी, उत्पीड़न या हिंसा की शिकायत की जा सकती है।कपिल शर्मा ने बच्चों को बाल विवाह, बाल मजदूरी, नशा, बाल तस्करी, बाल भिक्षावृत्ति, बाल यौन शोषण और घरेलू हिंसा जैसी समस्याओं के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि इनसे संबंधित नियमों और सरकारी योजनाओं की जानकारी रखना प्रत्येक बच्चे का अधिकार है। साथ ही, उन्होंने सोशल मीडिया पर बढ़ती ब्लैकमेलिंग और गलत संगत के खतरों से सतर्क रहने की सलाह दी।केस वर्कर काजू राम ने विद्यार्थियों को अनुशासन और आत्मसंयम के महत्व पर प्रेरक संदेश दिया।कार्यक्रम की सराहना करते हुए उपप्रधानाचार्य रविंदर चंद्रा ने कहा कि ऐसे जागरूकता शिविर बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान करने की दिशा में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन का आग्रह किया।कार्यक्रम में लगभग 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया और चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम के साथ संवाद कर उपयोगी जानकारियां प्राप्त कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!