विधायक नीरज नैय्यर ने ग्राम पंचायत पधर साहो में सामुदायिक भवन व खेल परिसर की रखी आधारशिला 70 लाख की लागत से बनेगा जजरेड–सनोटी संपर्क मार्ग

विधायक नीरज नैय्यर ने ग्राम पंचायत पधर साहो में सामुदायिक भवन व खेल परिसर की रखी आधारशिला 70 लाख की लागत से बनेगा जजरेड–सनोटी संपर्क मार्ग

चंबा, 29 अक्तूबर मुकेश कुमार (गोल्डी)

विधायक नीरज नैय्यर ने कहा कि खेल व्यक्ति के सर्वांगीण विकास का आधार हैं। खेलों से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी सुदृढ़ होता है। वे ग्राम पंचायत पधर साहो में सामुदायिक भवन एवं खेल परिसर की आधारशिला रखने के उपरांत आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि वर्तमान में चंबा विधानसभा क्षेत्र में युवाओं के लिए चौगान और पुलिस मैदान बारगाह के अतिरिक्त खेल सुविधाएं सीमित हैं। इसी कारण क्षेत्र में खेल अधोसंरचना का विस्तार उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। विधायक ने बताया कि पधर साहो में प्रस्तावित सामुदायिक भवन एवं खेल परिसर के प्रथम चरण के लिए 35 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जबकि शेष राशि का प्रावधान शीघ्र किया जाएगा।नैय्यर ने बताया कि ग्राम पंचायत उदयपुर में 60 लाख रुपये की लागत से एक बड़े खेल परिसर का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण की जाए ताकि कार्य में देरी न हो। उन्होंने कहा कि साहो क्षेत्र लगभग आठ से नौ पंचायतों का केंद्र है, इसलिए यहां एक सुसज्जित खेल परिसर का निर्माण आवश्यक है। इसके लिए 7 करोड़ 50 लाख रुपये का विस्तृत प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है।दोपहर बाद विधायक ने ग्राम पंचायत गुवाड़ में जजरेड से सनोटी तक लगभग तीन किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग की आधारशिला रखी, जिस पर 78 लाख रुपये की लागत आएगी। यह सड़क पिछड़ा क्षेत्र उप-योजना के तहत निर्मित होगी।इस अवसर पर विधायक ने सड़क निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध करवाने वाले भूमि मालिकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में विधायक की धर्मपत्नी भारती नैय्यर, जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार, बीडीओ चंबा महेश चंद्र ठाकुर, सहित विभागीय अधिकारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!