हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक(एचपीजीबी) नकरोड़ में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत विशेष सफाई अभियान आयोजित

हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक(एचपीजीबी) नकरोड़ में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत विशेष सफाई अभियान आयोजित

तीसा/चुराह , सितम्बर 26 दिलीप सिंह ठाकुर

स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम के तहत एचपीजीबी (हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक) नकरोड़ शाखा ने एक विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया। इस अभियान में बैंक के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ बैंक के ग्राहकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।अभियान की शुरुआत शाखा प्रबंधक के नेतृत्व में की गई। कर्मचारियों और ग्राहकों ने मिलकर शाखा परिसर एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में सफाई की। इस दौरान सड़क के किनारे पड़ी गंदगी, प्लास्टिक की बोतलें और अन्य कचरे को उठाकर निस्तारित किया गया।

सभी ने सामूहिक प्रयास से लोगों को साफ-सफाई बनाए रखने का संदेश दिया।शाखा प्रबंधक ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्य नहीं है, बल्कि यह जीवन शैली का हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने उपस्थित ग्राहकों और आम जनता से भी आह्वान किया कि वे अपने घरों, कार्यस्थलों और आस-पड़ोस में स्वच्छता बनाए रखने की जिम्मेदारी स्वयं उठाएँ।इस अवसर पर बैंक कर्मचारियों ने ग्राहकों के साथ मिलकर स्वच्छता शपथ भी ली और प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाने का संकल्प लिया। अभियान के दौरान स्थानीय लोगों ने भी सहयोग किया और बैंक की इस पहल की सराहना की।ग्राहकों का कहना था कि बैंक केवल आर्थिक सेवाएँ ही नहीं दे रहा, बल्कि समाज को जागरूक करने और जनहित के कार्यों में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

यह अभियान न केवल सफाई तक सीमित रहा, बल्कि लोगों को स्वच्छता के महत्व और इसके स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों के बारे में भी जागरूक किया गया। इस पहल से निश्चित रूप से स्थानीय क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति एक नई जागरूकता पैदा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!