बट्ट कॉलेज ऑफ नर्सिंग में करवाचौथ पर मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित

बट्ट कॉलेज ऑफ नर्सिंग में करवाचौथ पर मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित

डलहौजी/चंबा, 9 अक्तूबर मुकेश कुमार (गोल्डी)

बट्ट कॉलेज ऑफ नर्सिंग बोंखरी मोड़ में करवाचौथ पर्व के उपलक्ष्य में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज की प्रशासनिक अधिकारी रीता ठाकुर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि बट्ट आईटीआई की ओर से वंदना सेखड़ी ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की।कार्यक्रम की शुरुआत में प्रशिक्षुओं ने पारंपरिक ढंग से मुख्यातिथि का स्वागत किया। अपने संबोधन में रीता ठाकुर ने कहा कि भारतीय संस्कृति में मेहंदी का विशेष महत्व है। शुभ कार्यों, पर्वों और त्योहारों में मेहंदी रचाने की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों से न केवल परंपराओं का संरक्षण होता है, बल्कि विद्यार्थियों में रचनात्मकता और कलात्मकता भी बढ़ती है। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन की इस पहल की सराहना की कि वह शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक मूल्यों को भी बढ़ावा दे रहा है।प्रतियोगिता के दौरान नर्सिंग प्रशिक्षुओं ने अपने और एक-दूसरे के हाथों पर आकर्षक डिजाइन की मेहंदी रचाई। सभी प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मक कौशल का सुंदर प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल द्वारा मूल्यांकन के बाद हसीना को प्रथम, प्राची को द्वितीय तथा शिवानी और पलक को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्रदान किया गया।बट्ट कॉलेज ऑफ नर्सिंग के चेयरमैन परवेज अली बट्ट ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए प्रशिक्षुओं और स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विजेताओं को कॉलेज के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के दौरान सम्मानित किया जाएगा।इस अवसर पर भावना, प्रतिभा, अंकिता, शालिनी, साक्षी, राखी, याशिका, दीक्षा और प्रिया सहित अनेक प्रशिक्षक व नर्सिंग प्रशिक्षु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सौहार्दपूर्ण और उत्सवमय वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!