शिक्षण संस्थानों के आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री पर कड़ी निगरानी ,चम्बा पुलिस की सख्त कार्रवाई

शिक्षण संस्थानों के आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री पर कड़ी निगरानी ,चम्बा पुलिस की सख्त कार्रवाई

चम्बा, 13 अक्तूबर मुकेश कुमार (गोल्डी)

जिला चम्बा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के सभी थानों को शिक्षण संस्थानों के आसपास स्थित दुकानों और ढाबों की सघन जांच के निर्देश दिए। पुलिस की टीमों ने अपने-अपने क्षेत्राधिकार में आने वाले स्कूलों, कॉलेजों और कोचिंग संस्थानों के निकट दुकानों, ढाबों और ठेलों की गहन चैकिंग की, ताकि किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री पर रोकथाम लगाई जा सके।इस दौरान पुलिस ने दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि किसी दुकान या ढाबे में तंबाकू उत्पाद, सिगरेट, बीड़ी, शराब अथवा अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री स्कूली या कॉलेज छात्रों को की जाती पाई गई, तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

पुलिस ने नशा मुक्त समाज बनाने की दिशा में आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील की है, ताकि युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त से बचाया जा सके।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा और समय-समय पर ऐसे आकस्मिक निरीक्षण किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य शिक्षण संस्थानों के आस-पास सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करना है, जिससे विद्यार्थियों में अनुशासन, जिम्मेदारी और नशे के प्रति जागरूकता बढ़ सके।जिला पुलिस अधीक्षक ने कहा कि चम्बा पुलिस नशे के खिलाफ शून्य सहिष्णुता की नीति पर कार्य कर रही है और इस मुहिम को जनसहयोग के माध्यम से और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।

उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से भी आह्वान किया कि वे बच्चों की गतिविधियों पर सतर्क निगाह रखें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!