नशे के खिलाफ चंबा पुलिस का अभियान तेज,तुनूहट्टी चेक पोस्ट पर नाकाबंदी के दौरान अवैध शराब की 16 पेटियां बरामद

नशे के खिलाफ चंबा पुलिस का अभियान तेज,तुनूहट्टी चेक पोस्ट पर नाकाबंदी के दौरान अवैध शराब की 16 पेटियां बरामद

डलहौजी/चंबा 19 दिसंबर मुकेश कुमार (गोल्डी)

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चंबा पुलिस को लगातार सफलता हाथ लग रही है। जिला चंबा के प्रवेश द्वार तूनूहट्टी क्षेत्र में पुलिस की सख्त नाकाबंदी और मुस्तैदी के चलते बीती सर्द रात एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। उल्लेखनीय है कि इसी स्थान पर एक दिन पहले चंबा पुलिस की विशेष अन्वेंशन दल ने चरस तस्कर को चरस सहित गिरफ्तार किया था।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात तूनूहट्टी चेकपोस्ट पर नाकाबंदी के दौरान एक तेज रफ्तार कार को पुलिस ने जांच के लिए रोकने का प्रयास किया।

उक्त वाहन मारुति स्विफ्ट डिजायर (एचपी 37बी-5690) पठानकोट की ओर से चंबा आ रहा था। जैसे ही चालक ने चेकपोस्ट पर पुलिस दल को मुस्तैद देखा, वह करीब 30 मीटर पहले ही वाहन मोड़कर वापस पठानकोट की ओर भागने का प्रयास करने लगा। हालांकि पुलिस दल ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को कुछ ही दूरी पर काबू कर लिया।वाहन चालक की पहचान 26 वर्षीय आयुष पाराशर पुत्र तपेंद्र पाराशर निवासी गांव रंगढ़, डाकघर सयोह, तहसील धरमपुर, जिला मंडी के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान कार से कुल 16 पेटियां अवैध शराब बरामद की गईं।

इनमें 14 पेटियां देसी शराब ऊना नंबर वन, एक पेटी अंग्रेजी शराब रॉयल स्टैग तथा एक पेटी मैकडॉवेल की शामिल हैं।पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा शराब की तस्करी से जुड़े नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। इस कार्रवाई की पुष्टि पुलिस अधीक्षक चबा विजय कुमार सकलानी ने की। उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ चंबा पुलिस पूरी तरह सतर्क है और जिले के प्रवेश व सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार नाकाबंदी की जा रही है। डीएसपी ने स्पष्ट किया कि नशे के सौदागरों के खिलाफ यह अभियान भविष्य में भी सख्ती से जारी रहेगा, ताकि जिले को नशामुक्त बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!