राजकीय महाविद्यालय बनीखेत में विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

राजकीय महाविद्यालय बनीखेत में विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

डलहौजी/ चम्बा 01 दिसम्बर मुकेश कुमार ( गोल्डी)

विश्व एड्स दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय बनीखेत में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्वास्थ्य शिक्षा को प्रोत्साहित करने हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों तथा कॉलेज स्टाफ को एचआईवी/एड्स की रोकथाम, बचाव, उपचार और सामाजिक चुनौतियों से अवगत कराना था।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. विवेक शर्मा रहे। महाविद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य डॉ. विजय नाग द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

प्राचार्य ने अपने स्वागत संबोधन में एचआईवी/एड्स से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों का संक्षिप्त विवरण देते हुए जागरूकता के महत्व पर जोर दिया।मुख्य अतिथि डॉ. विवेक शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए एचआईवी/एड्स से संबंधित वैज्ञानिक आधारित तथ्य प्रस्तुत किए। उन्होंने संक्रमण के प्रमुख कारणों, इसके फैलने के तरीकों तथा रोकथाम के उपायों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सुरक्षित व्यवहार, जिम्मेदार जीवन शैली और नियमित स्वास्थ्य जांच एचआईवी से बचाव के महत्वपूर्ण साधन हैं। डॉ. शर्मा ने छात्रों को मिथकों और भ्रांतियों से दूर रहते हुए सही जानकारी अपनाने की प्रेरणा दी।

उन्होंने यह भी कहा कि एड्स से जुड़े सामाजिक कलंक को समाप्त करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के वकील चंद ने भी संबोधन देते हुए युवाओं को जागरूकता अभियान का सक्रिय हिस्सा बनने का आव्हान किया। महाविद्यालय के आचार्य विजय कुमार, मोनिका तथा रेड रिबन क्लब के संयोजक संजय कुमार भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने प्रश्न पूछकर महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की तथा जागरूकता को समाज तक पहुंचाने का संकल्प लिया। ऐसे कार्यक्रम युवाओं में स्वास्थ्य सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!