बाथरी में 27 नवंबर को आयोजित होगा विशाल निरंकारी संत समागम

बाथरी में 27 नवंबर को आयोजित होगा विशाल निरंकारी संत समागम

डलहौजी /चंबा 25 नवंबर मुकेश कुमार (गोल्डी)

संत निरंकारी मिशन की डलहौजी शाखा के संयोजक महात्मा एच.एस. गुलेरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज की असीम कृपा से 27 नवंबर, वीरवार को बाथरी पंचायत के तहत रामलीला मैदान, बाथरी बाजार में विशाल निरंकारी संत समागम का आयोजन किया जा रहा है। यह समागम परम आदरणीय महात्मा अशोक शास्त्री , केंद्रीय ज्ञान प्रचारक महात्मा की अध्यक्षता में आयोजित होगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे आरंभ होकर दोपहर 2 बजे तक चलेगा, जिसमें हिमाचल प्रदेश और पंजाब से बड़ी संख्या में संत एवं अनुयायी भाग लेंगे।समागम के दौरान सतगुरुओं के संदेश, भजन, सत्संग और आध्यात्मिक प्रवचन के माध्यम से मानवता, प्रेम, एकता और ईश्वर-ज्ञान की भावना का प्रसार किया जाएगा। इस अवसर पर संत हरदेव सिंह महाराज का संदेश भी प्रमुख रूप से प्रस्तुत किया जाएगा

“दुनिया एक सफ़र है बंदे तेरा कहां ठिकाना है,कहे हरदेव कहां से आया कहां पे तुझको जाना है।”

महात्मा एच.एस. गुलेरिया ने बताया कि मनुष्य जीवन का उद्देश्य केवल सांसारिक सुखों में सीमित नहीं है, बल्कि आत्मा को परमात्मा से जोड़ना ही इसका वास्तविक लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि यह सत्य ज्ञान केवल सतगुरु की कृपा से ही प्राप्त होता है, जो मानव जीवन को अर्थपूर्ण और शांतिमय बनाता है। निराकार प्रभु सर्वव्यापी है और उसकी अनुभूति सत्संग और आध्यात्मिक मार्गदर्शन से ही संभव है।अंत में, शाखा प्रबंधक एच.एस. गुलेरिया ने समस्त क्षेत्रवासियों से सपरिवार समागम में पधारकर आध्यात्मिक लाभ लेने की विनम्र अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!