मनीमहेश यात्रा की सुरक्षा के मद्देनज़र तुन्नुहट्टी चेक पोस्ट पर कड़ी सुरक्षा नाकाबंदी

मनीमहेश यात्रा की सुरक्षा के मद्देनज़र तुन्नुहट्टी चेक पोस्ट पर कड़ी सुरक्षा नाकाबंदी

डलहौजी /चंबा 11 अगस्त मुकेश कुमार (गोल्डी)

मनीमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज जिला चंबा के प्रवेश द्वार तुन्नुहट्टी चेक पोस्ट पर गुप्तचर इकाई चंबा, डलहौजी, भटियात और स्थानीय पुलिस दल द्वारा संयुक्त रूप से विशेष सुरक्षा नाकाबंदी अभियान चलाया गया। इस दौरान आने-जाने वाले सभी वाहनों की गहन व विस्तृत तलाशी ली गई। बता दें कि मनीमहेश यात्रा का शुभारंभ हो चुका है और बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जत्थे चंबा व भरमौर की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। ऐसे में पुलिस और खुफिया इकाइयाँ पूरी सतर्कता बरत रही हैं। चंबा गुप्तचर इकाई और स्थानीय पुलिस यात्रियों को यहां की भौगोलिक स्थिति, मौसम की मौजूदा परिस्थितियों तथा मार्ग की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी दे रही है। साथ ही प्रत्येक वाहन की सघन जाँच कर यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति, आपत्तिजनक या प्रतिबंधित वस्तु लेकर यात्रा में प्रवेश न करे, जिससे यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना न रहे। इस चैकिंग का मुख्य उद्देश्य यात्रा एवं श्रद्धालुओं की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करना है। यात्रा मार्ग पर पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां निरंतर निगरानी रख रही हैं और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने का संकल्प लिया गया है। आने-जाने वाले हर यात्री पर पुलिस की पैनी नज़र बनी हुई है। इसी कड़ी में पुलिस ने क्षेत्रवासियों से भी सहयोग कि अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!