लाहड़ू-चुवाड़ी मार्ग पर सराहना से आ रही पिकअप पलटी, बड़ा हादसा टला

लाहड़ू-चुवाड़ी मार्ग पर सराहना से आ रही पिकअप पलटी, बड़ा हादसा टला

भटियात/चुवाड़ी, 9 अगस्त बबलू पठानिया

सराहना से आ रही एक यूपी नंबर की पिकअप आज सुबह लाहड़ू-चुवाड़ी मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार पिकअप में सामान भरा हुआ था और वह चंबा की ओर जा रही थी। यह हादसा भ्रंमपला नामक स्थान के समीप हुआ, जहां हाल ही में भारी बरसात के कारण सड़क धंस जाने से नया मार्ग तैयार किया गया था।गौरतलब है कि कुछ दिनों पूर्व हुई लगातार बारिश के चलते भ्रंमपला क्षेत्र की सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी।

लोक निर्माण विभाग की मशीनरी ने युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक रास्ता तैयार किया था। हालांकि यह रास्ता अस्थायी और संकरा था, जिस पर भारी या अधिक भार वाले वाहनों को सावधानी से गुजरना जरूरी था।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह सामान से भरी पिकअप जैसे ही इस अस्थायी मार्ग से गुजर रही थी, चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया और पिकअप सड़क पर ही पलट गई। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत स्थिति की जानकारी संबंधित विभाग को दी।लोक निर्माण विभाग द्वारा मौके पर भेजी गई जेसीबी मशीन ने पिकअप को सीधा किया और उसमें लदे सामान को पुनः व्यवस्थित किया गया।

इसके बाद पिकअप को चंबा की ओर रवाना कर दिया गया। हादसे में किसी तरह की जानमाल की हानि नहीं हुई, लेकिन इस घटना ने बरसात के बाद अस्थायी सड़कों पर भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर सुरक्षा प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बरसात से प्रभावित मार्गों पर चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं ताकि बाहरसे आने वाले वाहन चालक सावधान एवं सर्तक हो सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!