वोटिंग पॉइंट तलेरु बनेगा जल क्रीड़ा गतिविधियों का केंद्र :- केवल सिंह पठानिया

वोटिंग पॉइंट तलेरु बनेगा जल क्रीड़ा गतिविधियों का केंद्र :- केवल सिंह पठानिया

तलेरु में होगी गोविंद सागर व पोंग जलाशय की तर्ज पर विकास प्रक्रिया

चंबा, 30 जुलाई मुकेश कुमार (गोल्डी)

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उप मुख्य सचेतक एवं सामान्य विकास समिति के अध्यक्ष केवल सिंह पठानिया ने कहा है कि चंबा जिले के डलहौजी क्षेत्र में स्थित वोटिंग पॉइंट तलेरु को गोविंद सागर व पोंग जलाशयों की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। यह क्षेत्र भविष्य में जल क्रीड़ा गतिविधियों जैसे शिकारा, क्रूज और अन्य जल पर्यटन सुविधाओं का प्रमुख केंद्र बनेगा।यह बात उन्होंने आज तलेरु में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश के संतुलित विकास को सुनिश्चित करने हेतु योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है। जल संसाधनों और विद्युत परियोजनाओं के माध्यम से प्रदेश की आर्थिकी को सुदृढ़ किया जा रहा है।उप मुख्य सचेतक ने बताया कि हाल ही में शिमला में आयोजित सामान्य विकास समिति की बैठक में चंबा जिले से संबंधित दो प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा हुई थी—पहला, वर्ष 2022 में चार करोड़ रुपए की लागत से निर्मित हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के भलेई स्थित होटल का संचालन, और दूसरा, वोटिंग पॉइंट तलेरु का बहुउद्देश्यीय विकास।

पठानिया ने कहा कि अब अगली बैठक में भलेई स्थित होटल को पर्यटन विकास निगम को सौंपने और वोटिंग पॉइंट तलेरु को सोसाइटी मॉडल के तहत जल क्रीड़ा गतिविधियों के लिए विकसित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पूर्व उपायुक्त देवेश गुप्ता द्वारा तैयार किया गया एमओयू क्षेत्रीय संसाधनों और स्थानीय हितों की रक्षा सुनिश्चित करता है।

इस अवसर पर उप प्रधान सुभाष कुमार ने केवल सिंह पठानिया को शाल व टोपी भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में भलेई माता मंदिर प्रबंधन समिति अध्यक्ष कमल ठाकुर, एसडीएम सलूणी चंद्रवीर सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी राजीव मिश्रा सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!