बट्ट आईटीआई में मेधावी विद्यार्थियों को एडमिशन फीस में 50 प्रतिशत की छूटपरवेज अली बट्ट ने की घोषणा
युवाओं को व्यावसायिक शिक्षा से आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास

डलहौजी/चम्बा 26 जुलाई मुकेश कुमार (गोल्डी)
युवाओं को व्यावसायिक शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बट्ट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है। समूह के चेयरमैन परवेज अली बट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि बट्ट ग्रुप द्वारा संचालित आईटीआई संस्थानों में दाखिला लेने वाले मेधावी विद्यार्थियों को एडमिशन फीस में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।परवेज अली बट्ट ने बताया कि वर्तमान समय में व्यावसायिक शिक्षा युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोल रही है। इस शिक्षा के माध्यम से युवा न केवल सरकारी व निजी क्षेत्र में नौकरियों के लिए पात्र बनते हैं, बल्कि स्वरोजगार की दिशा में भी कदम बढ़ा सकते हैं।

बट्ट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स द्वारा डलहौजी उपमंडल के बोंखरी मोड़ में संचालित आईटीआई में इलेक्ट्रिशियन, फीटर, मैकेनिक मोटर व्हीकल, सर्वेयर व कंप्यूटर कोर्स चलाए जा रहे हैं। इसके अलावा, चुराह उपमंडल के खुशनगरी में स्थित आईटीआई में इलेक्ट्रिशियन व फीटर ट्रेड उपलब्ध हैं।संस्थान द्वारा लिया गया निर्णय विशेष रूप से मेधावी छात्रों के लिए राहत भरा है। प्रबंधन ने तय किया है कि जो पुरुष विद्यार्थी 10वीं या जमा दो कक्षा में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें एडमिशन शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इसी प्रकार, महिला उम्मीदवारों के लिए यह छूट 85 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर लागू होगी।परवेज अली बट्ट ने क्षेत्र के मेधावी व योग्य विद्यार्थियों से इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल शिक्षा को बढ़ावा देगी, बल्कि युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने में भी सहायक सिद्ध होगी।