एनआईएमएस यूनिवर्सिटी जयपुर में 300 महिला काउंसलर पदों पर होगी भर्ती, चंबा में कैंपस इंटरव्यू 5 व 6 अगस्त को

एनआईएमएस यूनिवर्सिटी जयपुर में 300 महिला काउंसलर पदों पर होगी भर्ती, चंबा में कैंपस इंटरव्यू 5 व 6 अगस्त को

चंबा, 29 जुलाई मुकेश कुमार (गोल्डी)

एनआईएमएस यूनिवर्सिटी जयपुर द्वारा महिला काउंसलर के 300 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि यह साक्षात्कार 5 अगस्त को उप-रोजगार कार्यालय चुवाड़ी तथा 6 अगस्त को जिला रोजगार कार्यालय चंबा (बालू स्थित) में आयोजित किया जाएगा।उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए केवल महिला अभ्यर्थियों को पात्र माना जाएगा। चयनित महिला काउंसलरों की नियुक्ति जयपुर, राजस्थान में की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को ₹25,000 मासिक वेतन के साथ-साथ रहने व खाने की सुविधाएं निशुल्क प्रदान की जाएंगी।

जिला रोजगार अधिकारी ने आगे बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता किसी भी विषय में स्नातक होना अनिवार्य है। साथ ही, उम्मीदवार की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।साक्षात्कार में भाग लेने के इच्छुक महिला अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, रोजगार कार्यालय पंजीकरण प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और बायोडाटा लाना अनिवार्य है।

सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि को प्रातः 10 बजे निर्धारित स्थल पर समय से पहुंचने की अपील की गई है।यह भर्ती अवसर महिला उम्मीदवारों के लिए न केवल रोजगार का साधन प्रदान करेगा, बल्कि उन्हें एक प्रतिष्ठित संस्थान में कार्य करने का अनुभव भी देगा। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय चंबा से संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!