हमीरपुर में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा 79वां स्वतंत्रता दिवस

हमीरपुर में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा 79वां स्वतंत्रता दिवस

एडीसी अभिषेक गर्ग ने की जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों की समीक्षा

हमीरपुर, 1 अगस्त चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस ( ब्यूरो)

स्वतंत्रता दिवस का 79वां समारोह हमीरपुर में भी पूरे हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया जाएगा। इस संबंध में जिला प्रशासन ने तैयारियों का खाका तैयार कर लिया है। शुक्रवार को एडीसी अभिषेक गर्ग ने हमीर भवन में विभिन्न विभागों, नगर निगम और शिक्षण संस्थानों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की।उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय मुख्य समारोह शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) हमीरपुर के मैदान में आयोजित किया जाएगा।

समारोह की शुरुआत प्रातः 11 बजे ध्वजारोहण से होगी। परेड में हिमाचल प्रदेश पुलिस, होमगार्ड्स, एनसीसी, एनएसएस और स्काउट्स एंड गाइड्स की टुकड़ियां भाग लेंगी। साथ ही, विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी देंगे।एडीसी ने निर्देश दिए कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों की योजना भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग तथा शिक्षा विभाग मिलकर बनाएं, ताकि कार्यक्रम का स्तर बेहतरीन रहे। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, बिजली बोर्ड, उद्यान विभाग और अन्य विभागों को आयोजन स्थल की साफ-सफाई, विद्युत, जलापूर्ति और बैठने की व्यवस्थाओं सहित सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा।एडीसी ने यह भी कहा कि 15 अगस्त को संभावित खराब मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक इंतजाम भी तैयार रखें।

उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से इस राष्ट्रीय पर्व में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का आह्वान किया।बैठक में सहायक आयुक्त राजीव ठाकुर, एसपी भगत सिंह ठाकुर, नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त राम प्रसाद, होमगार्ड कमांडेंट विनय कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!