लाहल-राजेरा ट्रांसमिशन लाइन के टी08 टावर से कुटेहर जल विद्युत परियोजना तक एक सर्किट का कार्य पूर्ण,

18 जुलाई को शुरू होगा विद्युत प्रवाह – एचपीपीटीसीएल

चंबा, 17 जुलाई मुकेश कुमार (गोल्डी)

240 मेगावाट कुटेहर जल विद्युत परियोजना को जोड़ने वाले ट्रांसमिशन नेटवर्क के तहत एक महत्वपूर्ण चरण पूरा हो गया है। हिमाचल प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीपीटीसीएल) के वरिष्ठ परियोजना प्रबंधक ई. राज सिंह ने जानकारी दी कि लाहल-राजेरा ट्रांसमिशन लाइन (डीसी) के टावर संख्या टी08 से लेकर कुटेहर परियोजना तक एक सर्किट के लिलो (LILO) के माध्यम से 400 केवी डीसी ट्रांसमिशन लाइन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।उन्होंने बताया कि इस लाइन में 18 जुलाई (शुक्रवार) को दोपहर 12 बजे के बाद उच्च वोल्टेज विद्युत प्रवाह शुरू कर दिया जाएगा।

यह चरण कुटेहर जल विद्युत परियोजना के संचालन में अहम भूमिका निभाएगा तथा विद्युत पारेषण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाएगा।ई. राज सिंह ने जनसाधारण से अपील की है कि ट्रांसमिशन लाइन एवं टावरों के आसपास न जाएं, उन्हें स्पर्श न करें और अपने पालतू जानवरों को भी इस क्षेत्र से दूर रखें। उच्च वोल्टेज विद्युत प्रवाह के चलते असावधानी किसी भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है।परियोजना प्रबंधक ने बताया कि इस कार्य के पूर्ण होने से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था और भी अधिक सुरक्षित, मजबूत और स्थिर बनेगी। यह ट्रांसमिशन लाइन ऊर्जा क्षेत्र में एक अहम उपलब्धि है और इससे राज्य को सतत ऊर्जा आपूर्ति में सहायता मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!