डलहौजी में भारी बारिश के चलते शैक्षणिक संस्थान बंद रखने के आदेश

डलहौजी में भारी बारिश के चलते शैक्षणिक संस्थान बंद रखने के आदेश

डलहौजी/चम्बा 02 अगस्त मुकेश कुमार (गोल्डी)

डलहौजी उपमंडल में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम की इस गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाते हुए उपमंडल के सभी शीतकालीन बंद रहने वाले शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का निर्णय लिया है। इसमें सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज, अन्य शिक्षण संस्थान तथा आंगनवाड़ी केंद्र शामिल हैं। ये सभी संस्थान आज दिनांक 2 अगस्त को पूरे दिन बंद रहेंगे।इस संबंध में उपमंडलाधिकारी डलहौजी नागरिक अनिल भारद्वाज ने द्वारा आधिकारिक आदेश जारी किए गए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि क्षेत्र में हो रही भारी बारिश से भूस्खलन, पेड़ों के गिरने और सड़कों के अवरुद्ध होने जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत स्थानीय प्रशासन या आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से संपर्क करें। इसके साथ ही स्कूल प्रबंधन समितियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने संस्थानों की स्थिति पर निगरानी बनाए रखें और किसी भी प्रकार की क्षति की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बीते कुछ दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!