पूर्व विधायक आशा कुमारी ने रूलयाणी पंचायत में आपदा प्रभावित गांवों का किया दौरा, सरकार व प्रशासन से यथासंभव मदद को किया आश्वासित

डलहौजी /चंबा, 9 सितंबर मुकेश कुमार (गोल्डी)
पूर्व विधायिका आशा कुमारी ने आज अपनी गृह पंचायत रूलयाणी व इसके आसपास के गांवों का दौरा कर बीते दिनों हुई अत्यधिक बारिश से उत्पन्न त्रासदी का जायजा लिया। भारी वर्षा के चलते रूलयाणी पंचायत के ज्यादातर गांवों में व्यापक नुकसान हुआ है। इस दौरान उन्होंने खेत खलिहान, गौशालाएं, कच्चे-पक्के घर और अन्य बुनियादी ढांचे को हुए क्षति का मुआयना किया।जैसे ही भारी बारिश ने क्षेत्र में कहर बरपाया, किसानों की फसलें तहस-नहस हो गईं, गौशालाओं में जानवरों की देखभाल में समस्या उत्पन्न हुई, तथा कई घरों की छतें और दीवारें ढह गईं। ग्रामीणों की दशा चिंताजनक बनी हुई है।

पूर्व विधायक आशा कुमारी ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना और प्रशासन व राज्य सरकार से यथाशीघ्र मदद की मांग की।उन्होंने स्थानीय प्रशासन को भी निर्देशित करते हुए कहा कि प्रभावित क्षेत्र में राहत कार्य और पुनर्वास की प्रक्रिया को त्वरित रूप से अमल में लाया जाए।

साथ ही उन्होंने प्रभावित परिवारों को आवश्यक खाद्यान्न, मेडिकल सहायता, अस्थायी आवास, और अन्य जरूरी सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।पूर्व विधायिका आशा कुमारी ने यह भी कहा कि सरकार इस प्राकृतिक आपदा की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए प्रभावितों को हर संभव आर्थिक और भौतिक सहायता प्रदान कर रही है। और और जरूरतमंदों की कथा संभव मदद करती भी रहेगी।
