योग मानव विकास ट्रस्ट ने डलहौज़ी में आयोजित किया जागरूकता शिविर

योग मानव विकास ट्रस्ट ने डलहौज़ी में आयोजित किया जागरूकता शिविर

मोबाइल की लत से बचने और नशामुक्त जीवन अपनाने पर छात्रों को दी प्रेरणा

डलहौज़ी/चंबा, 21 अगस्त मुकेश कुमार (गोल्डी)

योग मानव विकास ट्रस्ट, बनीखेत के तत्वावधान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, डलहौज़ी में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को मोबाइल फोन की लत से होने वाले दुष्प्रभावों और नशा मुक्ति के महत्व से अवगत कराना था।इस अवसर पर ट्रस्ट के ट्रस्टी कुलदीप सिंह, रणवीर सिंह एवं काजल ने छात्रों को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि आज के समय में मोबाइल का अत्यधिक प्रयोग न केवल मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है बल्कि शिक्षा और व्यक्तिगत विकास पर भी नकारात्मक असर डालता है। उन्होंने विद्यार्थियों को मोबाइल के संतुलित उपयोग की आदत डालने और पढ़ाई तथा अन्य रचनात्मक गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी।वक्ताओं ने नशे के दुष्परिणामों पर भी विस्तार से चर्चा की और युवाओं को इससे दूर रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि नशा जीवन को अंधकार की ओर ले जाता है।

जबकि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने से व्यक्ति अपनी क्षमताओं को सही दिशा में प्रयोग कर समाज और राष्ट्र की प्रगति में योगदान दे सकता है।विद्यालय की प्रधानाचार्या वंदना शर्मा ने योग मानव विकास ट्रस्ट की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता शिविर विद्यार्थियों को न केवल सही दिशा दिखाते हैं बल्कि उनमें अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना भी जागृत करते हैं।इस अवसर पर विद्यालय का संपूर्ण स्टाफ भी उपस्थित रहा और विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी दिखाते हुए संकल्प लिया कि वे मोबाइल का सीमित उपयोग करेंगे और नशे जैसी बुराइयों से हमेशा दूर रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!