विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 6 जुलाई से चंबा प्रवास पर, 7 जुलाई को मानसून तैयारियों की करेंगे समीक्षा

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 6 जुलाई से चंबा प्रवास पर, 7 जुलाई को मानसून तैयारियों की करेंगे समीक्षा

चंबा, 5 जुलाई मुकेश कुमार (गोल्डी)

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 6 जुलाई से चंबा जिले के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी विभागीय प्रवक्ता ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।प्रवक्ता के अनुसार, अपने प्रवास के पहले दिन यानी 6 जुलाई को विधानसभा अध्यक्ष भटियात विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चलमा में आयोजित छिंज मेले में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। छिंज मेला क्षेत्र की पारंपरिक खेल और सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण आयोजन है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग भाग लेते हैं।7 जुलाई को सुबह 11:30 बजे विधानसभा अध्यक्ष बचत भवन में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आयोजित मानसून-2025 की पूर्व तैयारियों को लेकर एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में जिले की आपदा प्रबंधन योजनाओं, आवश्यक संसाधनों, त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र और समन्वय तंत्र की समीक्षा की जाएगी, ताकि संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।इसके पश्चात, वह अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 की तैयारियों को लेकर आयोजन समिति के जिला अधिकारियों एवं विभिन्न उप-समितियों के संयोजकों के साथ एक अलग बैठक करेंगे। इस बैठक में मेले के आयोजन, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता व सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जुड़ी व्यवस्थाओं पर चर्चा की जाएगी।विधानसभा अध्यक्ष 8 जुलाई को सिहुंता से शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे। उनका यह दौरा जिले के विकासात्मक, प्रशासनिक एवं सांस्कृतिक पक्षों की समीक्षा व समन्वय की दृष्टि से अहम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!